आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत देकर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामलें की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पीड़ित असलम पुत्र फकरूदीन जाति मेव निवासी गांव गुवारका थाना तावडू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की रविवार को वह अपने छोटे भाई अनीश व बहन सनोवर को तावडू शहर में स्कूल की वर्दी व किताब दिलाने के लिए आया था।
जब सवा नौ बजे वह मोतीराम बाजार तावडू में बच्चों को कपड़े दिलाने लगा तो उसी समय जटवाडा मौहल्ला के आधा दर्जन युवक आये। पीड़ित युवक का आरोप है की दोषी युवकों ने जान से मारने की नीयत से उसका जबरन अपहरण कर लिया और उसे हनुमान मन्दिर तावडू के पीछे ले गए।