फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल

Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर तीनों युवक कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर दर्शन को जा रहे थे 
दिल्ली में रफ्तार का कहर...      

-बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर तीनों युवक कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर दर्शन को जा रहे थे      
-घायल युवक की हालत खतरे से बाहर, पुलिस ने किया मामला दर्ज, अज्ञात कार चालक की तलाश      
-कोतवाली इलाके में गीता कालोनी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, पुलिस कर रही छानबीन       
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 05 जुलाई  
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी-दिल्ली के कोतवाली इलाके में मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेलगाम कार ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त मोहित (22) व पुनीत  तंवर (24) के रूप में हुई है। घायल यशपाल (24) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की मानें तो हादसे के समय तीनों ही युवक बिना हेलमेट के हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

इस बीच गीता कालोनी फ्लाईओवर पर कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।      
पुलिस के मुताबिक मोहित परिवार के साथ यमुनापार के गोविंदपुरा में रहता था। उसकी कपड़े की दुकान है। वहीं पुनीत तंवर श्याम पार्क परवाना रोड पर रहता था, फिलहाल वह बेरोजगार था। इधर हादसे में घायल यशपाल पुराने गोविंदपुरा में रहता है।
विज्ञापन


वह करोलबाग में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। मंगलवार रात को तीनों दोस्तों ने कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर जाने का प्लान बनाया। तीनों एक ही बाइक पर बैठ गए। तीनों बगैर हेलमेट के थे।

मोहित बाइक चला रहा था, जबकि पुनीत बीच में बैठा था। गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।      
हादसे के बाद तीनों बाइक समेत दूर तक घिसटते चले गए। मोहित व पुनीत के सिर सड़क पर डिवाइडर से टकराए, जबकि यशपाल जख्मी हो गया।

राहगीरों ने पीसीआर की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहित व पुनीत की इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों यदि हेलमेट लगाया हुआ होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें