जमानत से पूर्व पुलिस हिरासत में किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव -महरौली रोड पर दो दिन पहले रोड रेज को लेकर हुए विवाद के मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शनिवार की रात दो किन्नरों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया।
जहां पर अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है। लक्ष्मीनगर दिल्ली के रहने वाले प्रिंसी के बयान पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने दो अज्ञात किन्नर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व हंगामा करने का मामला दर्ज किया।