फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अगवा करने आए बदमाश तो युवती ने पिस्टल समेत पटका और मचाया शोर

Tue, 10 May 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक बहादुर युवती को अगवा करने के प्रयास की गलती कर बैठे। बदमाशों ने बात बनती न देखकर पिस्टल भी निकाल ली लेकिन बहादुर युवती ने बदमाश को पटककर शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आए लोगों ने दोनों आरोपियों को कार समेत दबोच लिया। बाद में उनकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की पहचान नोएडा निवासी राजकुमार और गाजियाबाद निवासर राहुल के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को  जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सलमा (24) (बदला हुआ नाम) अपने पति के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार रात को करीब 9.00 बजे पीड़िता घर के पास एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए निकली थी। इस बीच एक कार उसके पास आकर रुकी।  कार से उतरते ही एक लड़के ने जबरन सलमा को कार में घसीटने का प्रयास किया।

सलमा ने विरोध किया तो उसने पिस्टल निकाल ली। इस बीच सलमा ने बदमाश का पिस्टल वाला हाथ पकड़कर उसे जमीन में पटक दिया। पीड़िता ने शोर भी मचा दिया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। बाद में उनकी पिटाई लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अकेली लड़की देखकर उन्होंने लड़की को अगवा करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सलमा की बहादुरी की वजह से वह बच पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें