फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोलकर्मी पैसा लेकर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित ग्वाल पहाड़ी टोल प्लाजा से टोल कर्मी साढे 13 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत पर डीएलएफ एक थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टोल कंपनी के मैनेजर कुमार चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर की रात टोल पर हुए कलेक्शन साढ़े 13 हजार रुपये को टोल कलेक्टर (टीसी) अंशुल कुमार ने जमा नहीं कराया और लेकर फरार हो गया। 

जब सभी टोल के कलेक्शनों की जांच की गई तो एक टोल का पैसा जमा नही हुआ था। इस पर टीसी अशुंल से पैसे जमा करने की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला। 
विज्ञापन


ग्वाल पहाडी चौकी प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि टीसी पैसे लेकर फरार हो गया है। उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। आरोपी मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जल्द ही पुलिस की टीम उसके गांव गिरफ्तार करने के लिए जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें