फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो सोने संग तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन करोड़ से ज्यादा है कीमत

Wed, 18 May 2016 01:29 AM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धरे गए तस्कर - फोटो : demo
विज्ञापन
चांदनी चौक इलाके से दस किलो सोने की तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीन लोगों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से बरामद सोने की कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक है। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत की ड्यूटी एमएम स्निग्धा सरवरिया ने कोलकाता निवासी अमजद खान व इमाम मलिक, अमरोहा यूपी निवासी मोहम्मद वाजिद उर्फ बंटी को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कस्टम अधिकारियों ने इन आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया था। इन्हें चांदनी चौक स्थित राय केदार नाथ मार्ग से शनिवार को रंगे हाथों पकड़ा गया था। 
विज्ञापन


कोर्ट में तीनों आरोपियों को पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। जांच अधिकारी ने कहा कि इन आरोपियों को  सूचना के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अमजद खान व इमाम मलिक कोलकाता से मोहम्मद वाजिद को तस्करी केसोने की डिलीवरी देने चांदनी चौक आए थे।

जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि ये लोग गमछों में सोना छिपाकर लाए थे और इसे अपनी कमर से बांध रखा था। जब यह लोग वाजिद को सोना सौंप रहे थे उसी समय तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कस्टम अधिकारियों ने इनसे दस किलो सोना बरामद किया जिसकी कीमत बाजार में 3,05,50,000 रुपये है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें