फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

Mon, 05 Sep 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खटाना गांव में शनिवार रात दीवार तोड़कर दो भाइयों के मकानों में चोरों ने नकदी व लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। इस दौरान चोरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया था। परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ितों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि लगभग 20 हजार नकदी व लाखों के जेवरात गायब हैं। जारचा कोतवाली के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि खटाना गांव में दो भाइयों के मकान में चोरी की सूचना मिली है।

पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गांव खटाना के रहने वाले गोपाल व मंगल फौजी दोनों भाइयों ने अपना मकान गांव से बाहर जारचा रोड पर बना रखा है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। परिवार के लोग जिसे कमरे में सो रहे थे, उसकी कुंडी चोरों ने बंद कर दी। फिर अलमारी में रखे जेवर व 20 हजार नकदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें