फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को गोली मारी

Mon, 05 Sep 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणा इलाके में शनिवार रात पारिवारिक कलह की वजह से एक युवक ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली महिला के गर्दन को छूती हुई निकल गई। घटना के बाद आरोपी ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस  युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बागवाला स्कूल के पास एक युवक ने महिला को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी महिला की पहचान नारायणा निवासी प्रतिमा (26) के रूप में हुई।

गोली उसकी गर्दन को छूती हुई निकल गई थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। प्रतिमा नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्टरी में काम करती है और घटना के समय फैक्टरी से घर जा रही थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने महिला को गोली मारकर भाग रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान न्यू मॉडर्न शाहदरा निवासी पवन (32) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी प्रतिमा का पति है। दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, और एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस के अनुसार पवन प्रतिमा को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह उसकी हत्या करने के मकसद से वहां पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें