फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के इन शातिर चोरों से सावधान, आंखों के सामने से सामान कर देते हैं छू-मंतर 

Sun, 17 Sep 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
Wallet
विज्ञापन
राजीव चौक से जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करने के दौरान एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। शक के आधार पर यात्री ने पीछे खड़े युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के शर्ट की जेब से पर्स मिल गया। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गौरव चौधरी मूलत: गांव ढकिया नुरू मुरादाबाद का रहने वाला है। शनिवार रात गौरव अपने दोस्त यथार्थ चौधरी के साथ मेट्रो ट्रेन से जीटीबी नगर जा रहा था। राजीव चौक से मेट्रो में सवार होने के बाद दोनों दोस्त बात कर रहे थे। इसी दौरान गौरव को लगा कि कोई उसकी पेंट की पिछली जेब से पर्स निकाल रहा है।

जेब से पर्स गायब था। उसने शक के आधार पर पीछे खड़े युवक को पकड़ लिया। हालांकि युवक पर्स चुराने की बात से इनकार करने लगा। लेकिन गौरव ने अपने दोस्त के साथ उसके शर्ट की जेब की तलाशी ली, जिसमें उसका पर्स मिल गया।
विज्ञापन


पर्स में एटीएम कार्ड व 320 रुपये थे। नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने के बाद उसने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान तुर्कमान गेट निवासी सलमान(22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें