फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर युवक को लोकल ट्रेन से फेंका

Sun, 11 May 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बिहार निवासी 28 वर्षीय युवक से लूटपाट कर बदमाशों ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घायलावस्था में वह स्थानीय लोगों को चंद्र नगर रेलवे ट्रैक के पास मिला। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


चंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर बने पैनल रूम के पास शुक्रवार की सुबह गुजर रहे लोगों को एक युवक घायलावस्था में मिला। लोगों ने युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय निवासी मुल्ला मंसूर पहलवान ने बताया कि युवक ने अपना उमेश बताया है। उसने बताया कि वह बिहार के जिला मधेपुरा का निवासी है व बृहस्पतिवार को दिल्ली से गाजियाबाद आने के लिए ट्रेन में चढ़ा था।
विज्ञापन


इसी बीच छह लोगों ने लूटपाट के बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। सूर्य नगर रिपोर्टिंग चौकी के प्रभारी आजाद पाल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें