गांव कादराबाद निवासी एक महिला ने जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका जेठ पिछले काफी समय से उसके साथ छेड़खानी करता आ रहा है।
विरोध करने पर अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार रात वह घर में अकेली थी।
तभी जेठ उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जेठ ने उसके साथ मारपीट की।
इसी बीच उसका पति भी आ गया। पति के विरोध करने पर जेठ ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
ससुर-देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विवाहिता ने ससुर एवं देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। खानपुर देवली दिल्ली निवासी एक महिला ने पांच वर्ष पूर्व लोनी के गढ़ी शब्लू गांव निवासी चैनू से प्रेम विवाह किया था।
महिला का कहना है कि शादी के बाद वह दो बच्चों की मां बन गई, लेकिन उसका पति उसे घर से निकालने पर आमादा है।
आरोप है कि पति से अनबन के चलते उसके ससुर एवं देवर कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुके हैं।
डिफेंस कालोनी में बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़
डिफेंस कालोनी में बृहस्पतिवार को बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपियों की लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। डिफेंस कालोनी निवासी व्यक्ति की बेटी दुहाई स्थित एक संस्थान में बीबीए की छात्रा है।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे छात्रा दुकान से सामान खरीदने गई थी। तभी दुकान पर खडे़ मनचलों ने फब्तियां कसते हुए उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्रा के शोर मचाने पर वहां जमा लोगों ने एक मनचले को पकड़कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला।
एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि छात्रा की ओर कोई लिखित शिकायत नही है।