शहर के सोहना रोड स्थित विपुल ग्रीन सोसायटी में पांचवीं कक्षा की छात्रा से छोड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है।
इस मामले में दी गई शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची एक निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है।
शनिवार को दोपहर बाद सोसायटी में स्वीमिंग पूल एरिया में अपने छोटे भाई के साथ खेलने गई थी। इसी दौरान सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड भरत ने उसके छेड़छाड़ की और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शाम को बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और