फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर गैंग बनाकर करता था स्नैचिंग

Wed, 02 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर जसवंत गैंग के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लूटे गए मोबाइलों के आईएमईआई नंबर बदलकर उन्हें बेचता था।
विज्ञापन


गर्मियों में स्नैचिंग करता था और सर्दियों में गन प्वाइंट पर लूटपाट। इनसे लूट की 40 वारदातों का खुलासा हुआ है। 100 से ज्यादा वारदात गैंग कर चुका है।

इनसे लूटे गए 21 मोबाइल, 11 चेन, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी कुंडल, 37 हजार रुपये, एक कार, दो बाइक, दो तमंचे बरामद किए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि हरेंद्र, सुरजीत, प्रमोद को चेकिंग के दौरान मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया से पकड़ा गया। गैंग लीडर जसवंत, सुरजीत उर्फ काला, विकास और विनीत भागे हुए हैं।

ये सभी मुरादनगर के गांव मकरेडा के रहने वाले हैं। जसवंत सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पकड़े गए बदमाश भट्टे पर ट्रैक्टर से ईंट ढुलाई का काम करते हैं। इस गैंग को मोटा पतला गैंग के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


मोबाइल से पकड़े न जाएं, इसलिए उसका आईएमईआई नंबर बदल देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि दो बाइक पर चार बदमाश वारदात करने निकलते थे।

दो बदमाश वारदात करते थे और दो उनके पीछे रहते थे, ताकि अगर कोई पीछा करने आए या विरोध करे तो वे उस पर हमला करें। गैंग के निशाने पर ज्यादातर महिलाएं होती थीं, जो मोबाइल पर बात करते हुए रिक्शे पर या पैदल चलती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें