फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 लापता युवक का शव मिला,कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू

Sun, 04 Mar 2018 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

एक मार्च को घर से निकले युवक का शव शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी में पहाड़ी के पीछे जंगल में मिला। मृतक के गले में फांसी का फंदा डला हुआ था, मगर उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले में फंदा डाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार दिन में एनआईटी-3 पुलिस चौकी को सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी पहाड़ी के पीछे एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तीन नंबर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन ने मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां एक 16-17 साल के युवक का शव पड़ा था और उसके गले में फंदा डला हुआ था। उसे देखकर पुलिस को पहले तो वह आत्महत्या का मामला लगा, मगर जब पुलिस ने जांच की तो शरीर पर चोटों के निशान भी थे।

इससे आशंका जताई गई कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले में फंदा डाल दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस उसकी पहचान में जुटी थी कि बीके अस्पताल के शवगृह में अपने बेटे की तलाश करते हुए राजीव नगर, सेक्टर-31 से पहुंचे कुछ लोगों ने युवक की पहचान रंजीत के रूप में की। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रंजीत (17) बृहस्पतिवार को सुबह घर से निकला था। मगर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार रंजीत के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसकी कहीं और हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें