फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के पिता को फ्लैट में बंधक बनाकर लूटा

Sun, 15 Mar 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में इंजीनियर अमित सिंह के फ्लैट में टाइल्स लगाने के बहाने घुसे लुटेरे पिता को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट ले गए।
विज्ञापन


स्काइपर सोसायटी की दसवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-1002 में वारदात करने वाले सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। बदमाश इंजीनियर की आस्ट्रेलिया में रहने वाली बहन के लिए खरीदी गई करीब चार लाख की ज्वैलरी, 65 हजार कैश और मोबाइल ले गए।

नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर अमित ने बताया कि वह टावर नंबर- 3 के फ्लैट में आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर पिता रघुराज सिंह के साथ रहते हैं। बहन की दो महीने पहले शादी हुई है और वह ऑस्ट्रेलिया में है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक बजे वह ऑफिस चले गए। दो बजे के करीब मेड नूडी भी चली गई। फ्लैट में पिता अकेले थे। शाम 4 बजे एक युवक टाइल्स बदलने के बहाने फ्लैट में घुसा।

दरअसल, घर में टाइल्स बदलने की बात चल रही थी। करीब पांच मिनट बाद ही दूसरा युवक आया और उसके पांच मिनट बाद एक नकाबपोश युवक फ्लैट में घुसा।

बदमाशों ने दुपट्टे और साड़ी से पिता के हाथ, पैर बांधकर और आंखों पर कपड़ा लपेटकर बेड पर बैठा दिया और अलमारी की चाभी मांगी। चाभी नहीं मिलने पर अलमारी का लॉक तोड़कर लूटपाट की और फ्लैट छान मारा।

आधे घंटे बाद बदमाश सोसायटी के अस्थायी रास्ते से भाग गए। रघुराज ने खुद को बंधन मुक्त कर सूचना सिक्योरिटी गार्ड को दी। देर रात अमित ने सिहानी गेट कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी में शाम 4:26 बजे और 4:45 बजे सोसायटी में जाते हुए दिख रहे हैं। 10वें फ्लोर के सारे फ्लैट खाली हैं, इस कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन


किसी जानकार ने कराई वारदात
अमित ने बताया कि फ्लैट दो महीने पहले ही खरीदा था। उसकी कुछ टाइल्स टूट गई थीं, जिसकी शिकायत मेंटेनेंस वालों से की गई थी। शक है कि नकाबपोश बदमाश ने लूट की साजिश रची थी और उसे पहचाने जाने का डर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें