दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा आठवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि वह होमवर्क ठीक से पूरा करके स्कूल नहीं आया था।
घर लौटने पर रात में छात्र की तबियत बिगड़ गई। उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 15 साल का किशोर परिवार के साथ ज्वाला नगर में रहता है। उसके पिता दिव्यांग हैं। किशोर सूरजमल विहार ए ब्लॉक स्थित राजकीय बाल विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है।