फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह-छह शादियां करने वाला मोस्टवांटेड कातिल गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
vishal chaudhari - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मोहब्बत, शादी, धोखा और कत्ल को लेकर कानून की नजरों में चढ़े मेरठ के विशाल चौधरी उर्फ नवीन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने राज खुलने के डर से नेहरू कॉलोनी से गायब छठी बीवी के पिता इंदर की हत्या कर दी। उसने एक बीवी के मौसा की धन हड़पने के लिए हत्या करने और तीसरी बीवी की संपत्ति बेचने की बात स्वीकार की। शिवसेना नेता रहा विशाल 2014 में हरिद्वार लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सदानंद दाते और पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को मेरठ के जौहरा गांव निवासी विशाल चौधरी उर्फ नवीन कुमार की काफी समय से तलाश थी। ताजा मामला पटेलनगर के प्रापर्टी डीलर कर्मचंद की विकासनगर में हुई हत्या का था, जिसमें वह शामिल था।

इसी बीच क्लेमेंटटाउन थाने में उसकी बीवी ने विशाल के खिलाफ धोखे से शादी कर 15 लाख रुपये की संपत्ति जालसाजी से बेचने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बीच नेहरू कालोनी के अजबपुर निवासी इंदर के 16 जून को गायब होने के मामले में उसकी संदिग्ध भूमिका थी। वह मोबाइल बंद कर घूम रहा था। नेहरू कालोनी पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

छठी बीवी के ससुर की हत्या कर फेंक दिया था शव

Murder
एसएसपी डॉ. दाते के मुताबिक विशाल चौधरी उर्फ नवीन कुमार ने पूछताछ में अपने ससुर पेंटर इंदर की हत्या कर शव को ऋषिकेश के सात मोड़ पर फेंकने की बात कही। 26 जून को वहां एक लावारिस शव भी मिला था। सड़ी गली अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। आरोपी ने इंदर की बेटी से छठी शादी की थी।

इंदर अपने दामाद को आफिस के लिए जमीन देने की योजना बनाई थी, लेकिन पहले से शादियां होने की बात सामने आने के कारण वह विरोध में आ गया था। बाद में विशाल ने अपने भाई रवि और सूरज की मदद से शराब पिलाने के बाद उनकी सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसकी निशानदेही पर इंदर की आईडी भी बरामद कर लाई।

विशाल ने पटेलनगर के कर्मचंद की हत्या भी अपने भाई की मदद से कराई थी। वह एमडीडीए का फ्लैट दिलाने के नाम पर लिए गए दो लाख रुपये मांग रहा था। एसएसपी ने बताया कि वह कम उम्र की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी कर लेता था और फिर उनकी संपत्ति हड़पकर फुर्र हो जाता था। सीओ डालनवाला अरुण कुमार पांडेय इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन

शिवसेना के नेताओं की मदद से बनाई फर्जी आईडी

धोखा - फोटो : demo pic
मेरठ के इस शातिर का असली नाम नवीन कुमार उर्फ पिंटू है। क्लेमेंटटाउन के टर्नर रोड पर रहते हुए नवीन कुमार ने विशाल चौधरी के नाम से यहां फर्जी आईडी बना ली थी। नवीन की मानें तो फर्जी आईडी बनाने में शिवसेना के दो नेताओं की भूमिका रही है। 

कहां-कहां है छह बीवियां
पुलिस हिरासत में विशाल बेरोक-टोक अपने जुर्म की कहानी बयां करता गया। उसने बताया कि उसकी बीवी दिल्ली, रायपुर, अजबपुर और क्लेमेंटटाउन में है। एक बीवी की बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है, जबकि एक को वह छोड़ चुका है। हर बार वह गुपचुप तरीके से शादी करता था, ताकि उसकी पोल न खुल सके। 

पुलिस टीम को पुरस्कार
एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल एसओ नेहरू कालोनी विनोद गुंसाई, बाईपास चौकी प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी डिफेंस कालोनी राजवर राणा, क्लेमेंटाउन के दारोगा सुनील कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, प्रतीक चौधरी, हरदयाल और एसओजी के सिपाही प्रमोद और आशीष को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

डेढ़ साल पहले सुर्खियों में आया विशाल
विशाल चौधरी उर्फ नवीन चौधरी उर्फ नितिन उर्फ पिंटू की पुलिस को लंबे समय तलाश थी। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी को डिलीवरी के समय अस्पताल में छोड़कर जाने के मामले में वह पहली बार सुर्खियों में आया था। उस समय पुलिस ने महिला के संगीन आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें