सेक्टर 71 स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी मंजिल से कूद कर मंगलवार सुबह एक छात्र ने आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। छात्र की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज व परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है। जबकि स्कूल प्रंबधन यशपाल यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होनें ने फोन नहीं उठाया।
बादशाहपुर थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-71 स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार सुबह प्रार्थना के बाद नौंवी कक्षा का छात्र मोहित (15)दूसरी मंजिल पर गया।
ग्रील के उपर से छलांग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्कूल प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल छात्र को मेडीसिटी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बाइक न मिलने के कारण कूदा छात्र
छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मोहित के दोस्तों और परिजनों ने बातचीत कि जिसमें पता चला कि मोहित ने परिवार वालों से बाइक की लगातार मांग कर रहा था । परिजनों की ओर से मना करने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया होगा । स्कूल प्रबंधन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगी पोल
पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। जिससे साफ होगा की वारदात कैसे हुई। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रंबधक से सभी कैमरो की फुटेज मांगी है। जिस प्वाइंट पर वारदात हुई थी। वह कैमरे की जद में था। इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन से मांगी गई है।
स्कूल से छात्र के कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। छात्र के कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्र और उनके परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। स्कूल को खुले हुए चार दिन हो गए है। लेकिन छात्र सिर्फ दो ही दिन स्कूल आया था। -राजेंद्र सिंह,एसएचओ,बादशाहपुर थाना