फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में युवक की पीट कर हत्या, हमलावरों की हुई पहचान

Wed, 05 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

-भाखरी गांव युवक से हुई थी कार सवार युवकों की तू-तू, मैं-मैं 
-युवक पर घूंसे बरसा कर कार सवार युवक हुए फरार, युवक की मौत 
-दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की कार में सवार
-आरोपियों के दिल्ली पुलिस में होने की चर्चा 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर अचानक आए युवक से गुस्सा कर कार सवार तीन युवकों ने उसपर घूंसे बरसा दिए। शरीर के किसी नाजुक हिस्से में चोट लगने से युवक बेहोश होकर गिर गया और हमलावर कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव वालों ने युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात भाखरी गांव में हुई वारदात में हत्यारों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

उत्तम नगर पाली निवासी नरेंद्र प्रधान के यहां सोमवार को पौत्र के कुआं पूजन का कार्यक्रम था। उन्होंने डबुआ पाली रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास समारोह का आयोजन किया था। उनके यहां यमुना विहार दिल्ली से तीन युवक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों कार से दिल्ली लौट रहे थे। डबुआ-पाली रोड निर्माणाधीन होने की वजह से वाहन चलने योग्य नहीं रह गई है। इसलिए यह तीनों करीब साढ़े नौ बजे अपनी कार डबुआ से भाखरी होते हुए सैनिक कॉलोनी के लिए आ रहे थे।

भाखरी गांव निवासी काली चरण (32) किसी काम से घर से निकला था। भाखरी गांव से गुजरते समय कालीचरण सड़क पार करते हुए अचानक इनकी कार के सामने आ गया। इस पर गुस्साए युवकों ने कार रोकी और गालियां देते हुए कालीचरण पर घूंसे बरसाने लगे।

काली चरण बेहोश होकर गिर पड़ा। गांव के युवक को पिटता देख कुछ लोग उसकी मदद के लिए दौड़े तो हमलावर कार में बैठ कर फरार हो गए। गांव वालों ने कार का नंबर नोट कर लिया।

बेहोश कालीचरण को उठा कर गांव वाले तुरंत सेक्टर 21 स्थित एशियन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गांव वालों के बताए नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में से दो दिल्ली पुलिस में तैनात हैं, हालांकि पुलिस अधिकारी इसके बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।

एसएचओ सारन थाना इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में सीआईए डीएलएफ को लगाया गया है, पकड़े जाने के बाद ही निश्चित हो पाएगा कि आरोपी दिल्ली पुलिस में हैं या नही। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें