फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढक़र घर जा रहे छात्र को किडनैप कर डराया-धमकाया

Thu, 12 Oct 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
child kidnapping
विज्ञापन
पलवल से ट्यूशन पढक़र घर जा रहे छात्र का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट कर  उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर दो नामजद सहित चार-पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंद्रजीत के अनुसार गांव मानपुर निवासी शलेश रावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव औरंगाबाद स्थित निजी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है।
विज्ञापन


शलेश पलवल कैमिस्ट्री विषय का ट्यूशन पढ़ता है। प्रतिदिन की तरह शलेश रावत गत नौ अक्तूबर को पलवल ट्यूशन पढने आया था। ट्यूशन पढक़र करीब पांच बजे जब वह वापस घर जा रहा था तो कालड़ा कालोनी में कार सवार कुछ युवक आए और शलेश को जबरन कार में बैठा लिया और लगभग दो-तीन किलोमीटर आगे ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसे रसुलपुर रोड़ पर छोडक़र तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

शलेश ने बताया कि कार में सचिन व रिंकू तथा उनके चार-पांच अन्य साथी सवार थे। शलेश का आरोप है कि सचिन व रिंकू उसके साथ स्कूल में पढते थे तथा तभी से उनकी रंजिश शलेश से रंजिश है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें