फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचरों ने बेटे को गोली मार चुकाया महिला से बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार दिन में कुछ बदमाशों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार 28 जून को कुल्ला साहनी नाम की जिस साहसी महिला ने मंडावली में दो बदमाशों को पकड़वाया था उसके बेटे रंजीत साहनी को शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी है।
विज्ञापन


ये गोली रंजीत की जांघ में लगी है। घायल रंजीत को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रंजीत पर ये हमला उसी गैंग के बदमाशों ने करवाया हो सकता है जिन्हें बीते 28 जून को कुल्ला साहनी ने पकड़वाया था और मां से बदला लेने के लिए ही बेटे को निशाना बनाया गया है। रंजीत पेशे से साकेत के एक जिम में हेड ट्रेनर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डेयरी मालिक को मारी गोली

दिल्ली के प्रहलादपुर में भी डेयरी मालिक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार दिन में प्रहलादपुर स्थित एक डेयरी के मालिक प्रवीन को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।

गोली मारने वाले मौके से फरार हो गए। घायल प्रवीन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने सूचना मिलने पर अज्ञात लोगों के ख‌िलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में लग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें