फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से करता था रेप

Thu, 20 Feb 2014 03:22 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में भाभी ने अपने चचेरे देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। 24 वर्षीय महिला भोंडाकला गांव की रहने वाली है। पुलिस को उसने बताया कि आरोपी उसे भगाकर शादी करने का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म कर रहा है।

पढ़ें: गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले तीन दरिंदों को फांसी

आठ माह पहले उसके पति ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद महिला प्रकोष्ठ ने आरोपी से समझौता कराया। उसने सबके सामने 17 फरवरी को शादी करने की बात कबूली।

महिला के परिवार वाले इस दिन उसका इंतजार करते रहे, मगर वह नहीं आया। बिलासपुर थाना पुलिस ने महिला की डॉक्टरी जांच कराने के साथ अदालत में 164 का बयान दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें