फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से खींचकर युवक को मारी 5 गोलियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 30 Dec 2018 12:31 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक पारस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निहाल विहार इलाके में शनिवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पारस भाटिया उर्फ सनम (30) के रूप में हुई है। उसे पांच गोली मारी गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में दिख रहा है कि पारस बदमाशों को धक्का देकर एक दुकान में घुस गया। जहां से बदमाश उसे बाहर निकालकर उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। पुलिस का दावा है कि हत्या करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है।  जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पारस परिवार के साथ चंद्र विहार इलाके में रहता था। वह कारबोरेटर बनाने का काम करता था। पारस के पिता सुरेंद्र भाटिया के मुताबिक शुक्रवार शाम पारस का दोस्त सन्नी उससे मिलने के लिए आया था। रात में पारस उसे छोड़ने के लिए घर से निकला। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने बताया कि किसी ने पारस की गोली मारकर हत्या कर दी है।  

पिता ने उत्तम नगर के बदमाश पर लगाया हत्या का आरोप  
मृतक के पिता सुरेंद्र ने उत्तम नगर में रहने वाले एक बदमाश पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उस बदमाश के घर पर कुछ अन्य बदमाशों ने गोली चलाई थी। उसे इस घटना में पारस के शामिल होने का शक था। उसने पारस की हत्या करने की धमकी दी थी। इस डर से छह माह पहले वह परिवार समेत उत्तम नगर से चंद्र विहार शिफ्ट कर गया। पिता के मुताबिक, उसके बेटे पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। कुछ माह पहले पारस व उसके दो दोस्तों को पुलिस स्कूटी चोरी के मामले में पूछताछ के लिए ले गई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें