फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लड़की को छेड़ा, फिर परिवार वालों को गोली मार दी

Sat, 08 Feb 2014 02:38 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली इलाके में शुक्रवार रात युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलरों के कई पीएसओ ने चार लोगों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोलियां दोनों तरफ से चली थीं। कुछ लोगों के पास लाइसेंसी हथियार भी थे।
विज्ञापन


दरअसल पीएसओ ने संजीव के जानकार परमजीत उर्फ मोटा के परिवार में से किसी युवती को एक ऐसा अपशब्द कह दिया, जो लड़की के घर वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ।

उसके बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। वहां सात से आठ राउंड गोलियां चलने की बात कही जा रही है। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर के एक साथी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: बारात में डिस्को करते वक्त चले तमंचे

दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जायसवाल ने बताया कि गोली मारकर भागते दो आरोपियों सोनीपत निवासी विजय और सन्नी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महरौली की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर संजीव उर्फ संजू की जय अंबे नाम से दुकान है। उसका पीएसओ सन्नी है। दूसरे प्रॉपर्टी डीलर का पीएसओ विजयपाल है।
विज्ञापन


दरअसल पीएसओ ने संजीव के जानकार परमजीत उर्फ मोटा के परिवार में से किसी युवती को अपशब्द कह दिए। परमजीत ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन शाम को फिर झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: ‘मेरे सामने ही भाई की गर्दन काट दी’

पीएसओ विजय और सन्नी समेत अन्य लोगों ने गोलियां चला दीं। इससे परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप, राकेश और अशोक घायल हो गए।

इसके बाद विजयपाल व सन्नी ने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की इनोवा हथियारों के बल पर छीन ली और भागने लगे। नेबसराय थानाध्यक्ष संजय भारद्वाज ने सरकारी जिप्सी से पीछा कर इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें