शहर में पिछले कुछ दिनों से बाइक सवार लूटेरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। ज्वैलरी शॉप को फिल्मी स्टाइल में लूट चूके बाइक सवार चोरों ने अब छात्रों से तमंचे के बल पर लूट की।
कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-कमर्शियल बेल्ट से बाइकर्स ने तमंचे के बल पर दो दोस्तों से नकदी और मोबाइल लूट लिए।
हालांकि, पुलिस ने घटना दर्ज नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक अल्फा-दो सेक्टर में विपिन और सुदेश कुमार किराए के कमरे में रहते हैं।
बृहस्पतिवार शाम को दोनों निकले थे। दोनों छात्र एटीएम से रुपये निकालकर अपनी बाइक के पास ही पहुंचे थे कि उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर छात्रों से 2700 रुपये लूट लिए और मोबाइल एक घड़ी लूटकर फरार हो गए।