फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मैनेजर के घर जाकर शिक्षिका ने लगाई आग, बचाने चले मैनेजर व पत्नी भी झुलसे

Sun, 26 Jun 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैनेजर के घर जाकर लगाई आग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भजनपुरा इलाके में एक पूर्व शिक्षिका ने स्कूल मैनेजर के घर जाकर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में मैनेजर और उसकी पत्नी भी झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो पूर्व शिक्षिका व मैनेजर के बीच दोस्ती थी। कुछ दिनों से मैनेजर की उपेक्षा करने की वजह से शिक्षिका ने यह कदम उठाया। पुलिस शिक्षिका व मैनेजर का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सपना (24) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मीत नगर में रहती है। सपना करीब डेढ़ साल पहले एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

उपेक्षा के चलते दबाव बनाने के लिए उठाया कदम

पुलिस - फोटो : Demo Pic
इसी स्कूल में सी-9 यमुना विहार निवासी प्रमोद मैनेजर है। सपना को किसी कारण स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सपना व प्रमोद के बीच दोस्ती थी।

शुक्रवार को सपना प्रमोद के घर पहुंची और उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। प्रमोद व उसकी पत्नी दीप्ति ने सपना को बचाने का प्रयास किया, जिसमें वे दोनों भी झुलस गए। 

60 फीसदी झुलसी हुई हालत में सपना व 10-10 फीसदी झुलसी हुई हालत में प्रमोद व दीप्ति को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि उपेक्षा की वजह से दबाव बनाने के लिए ही सपना ने प्रमोद के घर पहुंचकर खुद को आग लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें