फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरक अस्पताल में युवती से डॉक्टर समेत चार ने किया गैंगरेप, पीड़िता से 25 हजार भी हड़पे

Wed, 07 Dec 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो लैब टेक्नीशियन, एक डॉक्टर व माली पर दो माह तक वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन
gangrape - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती बाग स्थित एनडीएमसी के चरक अस्पताल में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने के बाद युवती अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए आई थी। यहां अस्पताल के दो लैब टेक्नीशियन, एक डॉक्टर व एक माली ने नौकरी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दो माह तक गैंगरेप किया।
विज्ञापन


यही नहीं आरोपियों ने उससे 25 हजार रुपये भी हड़प लिए। दो माह शोषण झेलने के बाद आखिर पीड़िता ने साउथ कैंपस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर अफजल खां और एक लैब टेक्नीशियन किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सपना (22) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शालीमार बाग थाना क्षेत्र में रहती है। इसी साल मार्च में सपना ने महिपालपुर स्थित एक संस्थान से लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सितंबर में उसकी ट्रेनिंग समाप्त हो गई

gangrape
इसके फौरन बाद सपना ट्रेनिंग के लिए मोतीबाग स्थित चरक अस्पताल आ गई थी। यहां सितंबर में उसकी ट्रेनिंग समाप्त हो गई। इस बीच अस्पताल के लैब टेक्नीशियन किशनपाल ने उसे नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि अक्तूबर माह में किशनपाल ने कॉल कर सपना को नौकरी के लिए अस्पताल बुलवाया।

यहां एक कमरे में उसने और सुरेंद्र नामक दूसरे लैब टेक्नीशियन ने सपना के साथ गैंगरेप किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर अफजल खां व एक माली ने भी सपना को हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता से 25 हजार रुपये भी ले लिए गए। दो माह तक गैंगरेप करने के बाद आखिर चार दिसंबर को पीड़िता ने हिम्मत कर साउथ कैंपस थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। जांच के बाद पुलिस ने किशनपाल और डॉक्टर अफजल खां को दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें