दिल्ली के गांधी नगर इलाके में महिला को ब्लैकमेल करके सहकर्मी दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं उससे रुपये भी ऐंठता रहा।
महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने हेराफेरी, जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से करता था रेप
पुलिस के मुताबिक, गांधी नगर निवासी सरला (26, बदला नाम) झंडेवालान में नौकरी करती है। सरला ने कानूनी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर पति को तोहफा देने का मन बनाया। करीब दो माह पूर्व उसने सहकर्मी श्रीराम से इसका जिक्र किया।
श्रीराम ने गाजियाबाद से 30 हजार रुपये में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की बात की। इसके लिए सरला राजी हो गई। उसने श्रीराम को 30 हजार रुपये दे दिए। श्रीराम सरला को लेकर गाजियाबाद रजिस्ट्रार के दफ्तर पहुंचा। वहां उसने सरला के पति की जगह धोखे से अपना फोटो लगवा लिया।
यह भी पढ़ें: नाबालिग को बंधक बनाया और जबरन की शादी
सरला को जब इसका पता चला उसने विरोध किया। आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर खुद को कानूनी पति बताया।
इसके बाद आरोपी दो माह तक उससे दुष्कर्म करता रहा और समय-समय पर रुपये भी ऐंठता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की खबर परिवार को देने के बाद सोमवार रात को पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया।