दिल्ली के प्रशांत विहार में एक महिला ने मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी और ठेकेदार पर नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी और ठेकेदार से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शकूरपुर निवासी 28 वर्षीय महिला ने गत शुक्रवार को प्रशांत विहार थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।