फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज : कार टच हो जाने पर स्कूटी सवारों ने तोड़ी चालक की टांगें

Wed, 06 Apr 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोडरेज में तोड़ी गई गौरव की टांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द‌िल्ली के मौर्या एन्क्लेव के मधुबन चौक पर मंगलवार दोपहर कार टच कर जाने पर स्कूटी सवार युवक व उसके दोस्तों ने कार चालक पर रॉड से हमला कर दिया। पिटाई से कार चालक की दोनों टांगें टूट गईं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा सपरिवार मॉडल टाउन इलाके में रहता है। वह ठेकेदारी करता है। मंगलवार दोपहर वह अपनी स्विफ्ट कार से रोहिणी जा रहा था। मधुबन चौक के पास उसकी कार सामने से जा रही एक स्कूटी से टच कर गई। इससे गुस्साए स्कूटी चालक गौरव को गाली देने लगा। गौरव के गाड़ी रोकते ही दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद गौरव अपनी कार में बैठकर जाने लगा। इसी दौरान स्कूटी सवार के कुछ दोस्त वहां पहुंच गए। उन लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर बेल्ट लगाए बैठे गौरव के दोनों पैर को बाहर निकाला और उसके रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
गौरव ने परिवार के लोगों को फोन कर बुलाया और उनकी मदद से अस्पताल में भर्ती हुआ। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और गौरव से पूछताछ की। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि गौरव के दोनों पैर टूट गए हैं। पुलिस को घटनास्थल पर कुछ चश्मदीद ने स्कूटी का नंबर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें