फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के विजयनगर में रविवार को एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इसी घटना की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के विजयनगर में कुछ लोगों के दो सगे भाईयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की घटना घटी है। इन बदमाशों ने दोनों भाईयों को बहुत ही बेरहमी से पीटा है जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

एक आरोपी ग‌िरफ्तार

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की है। रविवार को दिन में गाजियाबाद के विजनगर नगर के सिद्धार्थ विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथियों ने दो सगे भाईयों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत थे। इसी हालत में उन्होंने सिद्धार्थ विहार के ही एक कार सवार शख्स की भी पिटाई कर दी।

वैसे इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि उन्होंने दो भाईयों की पिटाई क्यों की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी पूछताछ के बाद देने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें