नेट बैंकिंग करते वक्त सावधान रहें। दरअसल, नेट बैंकिंग से बिलों का भुगतान करने वाले पंचवटी बी-ब्लाक के देवेंद्र शर्मा के एकाउंट से एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
वे नोएडा सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। ठगों ने उनके अकाउंट से निकाली रकम से आनलाइन शापिंग और मोबाइल बिलों का भुगतान किया। उन्होंने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी है।