फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम डायरी: अलग-अलग हादसों में 5 की मौत

Wed, 28 Jan 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार का दिन कई परिवारों पर भारी गुजरा। कहीं सड़क हादसे में मौत हुई तो कहीं झुलसी महिला ने दम तोड़ा। कई अधेड़ का शव मिला तो कहीं छात्र की अज्ञात कारणों से मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार की तड़के सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक परवीन कुमार फ्लाएं मंडाल पुलिस चौकी के अधीन आने वाले गांव पनूटा चक का रहने वाला था।

वह घर में जमींदारी का काम करता था। फ्लाएं मंडाल चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मृतक ने अपने घर के पीछे खेत में एक पेड़ के साथ रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


सुबह जब कुछ लोग खेत की तरफ जाने लगे तो उसे पेड़ से लटका हुआ पाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हर पहलु से जांच की जा रही है। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

झुलसी महिला की मौत 26 जनवरी को जीएमसी में उपचारधीन झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। 24 जनवरी को मीरां साहिब की रहने वाली ऊषा देवी को उसके पति ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

पुलिस को दी जानकारी में पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। वह 50 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया था।

यहां दो दिन उपचार के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 174 में मामला दर्ज किया है। घायल महिला के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पति के भी बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

बाड़ी ब्राह्मणा में सोमवार को ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की गिर कर मौत हो गई। रात करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो घंटे उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

प्रेम नगर में सोमवार को दसवीं के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक पुंछ का रहने वाला है, लेकिन इस समय प्रेम नगर में किराए पर रहता है।

छन्नी इलाके में विकास मार्बल के पास एक 62 साल की महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल कालेज के शवगृह में महिला के शव को पहचान के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें