फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न जेल में नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला फार्मासिस्ट गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : bureau
विज्ञापन
जेल भोंडसी में चप्पल की पैकेट में 32 सिम कार्ड व 48 ग्राम अफीम भेजने के मामले में भोंडसी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मास्टरमाइंड फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी मनोज व इरफान की बैरक से चप्पल के पैकेट से 35 सिम कार्ड, 25 नशीली गोली व 48 ग्राम गांजा बुधवार को बरामद किया। भोंडसी थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों सजायाफ्ता कैदी के साथ अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट रोशनलाल पर पैकेट भीतर पहुंचाने का आरोप लगाया।

भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे भोंडसी के पास से गिरफ्तार किया है। भोंडसी पुलिस के अनुसार मनोज व इरफान यूपी के रहने वाले हैं। वह अपहरण व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन


उनके पास मिले पैकेट रोशनलाल की ओर से भेजवाने की बात कही गई है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत के आदेश का इंतजार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें