फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने फोटोकॉपी के बहाने किया नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 07 Aug 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

दोस्त ने किया नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म
- मोदीनगर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं दोनों
- आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट, छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेंडशिप डे से एक दिन पहले दोस्त ने ही अपनी सहपाठी लड़की से रेप कर भरोसे का कत्ल कर दिया। दोनों शनिवार को मेरठ से मोदीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में परीक्षा फार्म भरने आए थे। इसी दौरान जंगल में ले जाकर युवक ने छात्रा से रेप किया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक फरार है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गाजियाबाद भेजा है। अलीगढ़ निवासी एक युवती मोदीनगर स्थित एक मेडिकल कालेज से नर्सिंग का डिप्लोमा कर रही है।

यहां उसकी मेरठ के किठोर थाना क्षेत्र निवासी आसिफ से दो साल पूर्व फैंडशिप हो गई थी। नर्सिंग की पढ़ाई के साथ दोनों मेरठ स्थित एक ट्रामा सेंटर में ट्रेनिंग भी ले रहें हैं। शनिवार को छात्रा आसिफ के साथ मेरठ से सेकेंड ईयर का परीक्षा फार्म भरने मोदीनगर मेडिकल कॉलेज आई थी।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन ने छात्रा से कुछ डाक्यूमेंट की फोटो कापी कराकर लाने को कहा। इस दौरान आसिफ छात्रा को बाइक से बैठाकर निवाड़ी रोड स्थित मऊ के जंगल में ले गया। यहां उसने छात्रा से रेप किया। इस दौरान छात्रा की हालत बिगड़ गई तो बाइक लेकर भाग गया।

बड़ी बहन के साथ छात्रा ने देर शाम निवाड़ी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाईं। सीओ राज कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया और आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। सीओ राज कुमार सिंह ने बताया कि आसिफ पुत्र शकील फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें