फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर नॉर्थ-ईस्ट की युवती से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में नॉर्थ-ईस्ट की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि साबर मंजीत (27) शादी का झांसा देकर तीन साल से उससे रेप कर रहा था।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, जामिया नगर निवासी आरोपी युवती के साथ गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता था।

यहीं पर दोनों की दोस्ती हो गई थी, जिसने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया था। लेकिन मंजीत के इरादे कुछ और ही थे।
विज्ञापन

तीन साल तक करता रहा रेप

बाद में मंजीत ने नौकरी छोड़कर दिल्ली में अपना कॉल सेंटर खोल लिया था। उसने युवती की भी नौकरी छुड़वा दी थी।

मूलत: असम निवासी युवती मुनिरका में रहती है। बृहस्पतिवार को पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि मंजीत शादी का झांसा देकर उससे तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था।

अब वह शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें