फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बंधक बनाकर एक माह तक लूटी आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुराचार करने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने लड़की को एक माह तक बंदी बनाए रखा तथा उसके साथ दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिये युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक लड़की के गांव का ही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात मई को आरोपी राजन ने लड़की को उस समय अगवा किया, जब वह सिलाई सेंटर के लिए गई थी।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर किया गिरफ्तार

परिजनों ने लड़की की तलाश सभी रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन जब नहीं मिली तो पुलिस में इसकी सूचना दी। लड़की के परिजनों ने उसी गांव के एक युवक पर शक जताया।

शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तथा उसके आधार पर उसे बद्दी से धर दबोचा।

वह वहां पर एक उद्योग में बतौर चालक कार्य कर रहा था। उसने किराए का कमरा भी लिया था।
विज्ञापन

आरोपी 21 जून तक रिमांड पर

शुक्रवार को आरोपी को अर्की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 21 जून तक ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा गया हैं। बंद कमरे में युवती के ब्यान भी कलमबंद किए गए।

मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट विनोद कुमार ने की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 376, 363, 366 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 21 जून तक रिमांड मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें