फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मारपीट पर नाईजीरियन को जमकर धुना

Fri, 10 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बड़ी संख्या में रहने वाले एक और नाईजीरियाई युवक की करतूत सामने आई है। कॉमर्शियल रोड पर बाइक में कार से साइड लगने के बाद नाईजीरियाई युवक चालक से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


उसकी बहन ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपी नाइजीरियाई ने युवती से मारपीट कर दी। इससे उसके कपड़े भी फट गए। यह देखकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने नाईजीरियाई युवक को जमकर पीटा और उसकी बाइक भी तोड़ दी।

इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर-73 निवासी युवती अपने दो भाइयों के साथ एक हॉस्पिटल में दवा लेने के लिए आई थी। कार युवती का भाई चला रहा था।
विज्ञापन


जब वह कॉमर्शियल बेल्ट के सामने से गुजर रहे थे। उनकी कार से यहां से गुजर रहे एक नाईजीरियाई युवक की बाइक से साइड लग गई। इस पर नाईजीरियाई युवक भड़क गया, उसने कार रुकवा ली और चालक से मारपीट करने लगा।

इसका कार सवार युवती ने विरोध किया, तो आरोपी नाईजीरियाई ने उससे भी मारपीट कर दी। धक्का-मुक्की में युवती के कपड़े भी फट गए। हंगामा देखकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वहीं नाईजीरियाई के युवती से मारपीट करता देख राहगीर व अन्य लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने नाईजीरियाई युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। गुस्साए लोगों ने आरोपी की बाइक भी तोड़ दी।

इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को कासना कोतवाली ले गई। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें