फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को अगवा कर लूटी नगदी-कार

Fri, 10 Mar 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने बुधवार रात कार सवार युवक को अगवा कर मारपीट की और एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाश उसे रात भर गाड़ी में डालकर घुमाते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उसके चार डेबिट कार्ड से 1.5 लाख रुपये निकाल लिए और बृहस्पतिवार तड़के लोनी क्षेत्र में फेंककर उसकी कार ले गए। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस पीड़ित युवक को घटना वाली जगह ले जाकर मामले की जांच की जा रही है।

बदमाशों ने जिन एटीएम से रुपये निकलवाए हैं, उनकी फुटेज निकलवाने का प्रयास किया जाएगा। लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस मामला दर्ज करेगी। 
मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी सनी डेंड सेक्टर पाई स्थित एक सोसायटी में रहता है।

वह कैब का कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहा था। बुधवार रात लगभग नौ बजेे सनी वरना कार से आम्रपाली ग्रांड में रहने वाले अपने दोस्त के घर जा रहा था। जैसे ही वह सोसायटी के करीब पहुंचा, तभी सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन


कार से उतरे चार बदमाशों और पास में ही मौजूद दो अन्य बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सनी से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

बदमाश उसे कार में नीचे डालकर घुमाते रहे। इस दौरान बदमाशों ने उससे एक लाख रुपये लूट लिए और गोली मारने की धमकी देकर सनी के चार डेबिट कार्ड से लगभग 1.5 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने उसे बृहस्पतिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे लोनी क्षेत्र के खेेत में फेंक दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें