फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में भांजे ने मामा पर चलाई गोली 

Thu, 21 Apr 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कठहेरा रोड पर प्लाट के विवाद के चलते भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामा पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामा ने भांजे के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत नगर के कठहेरा रोड स्थित भट्टा वाली रोड पर स्थित राव नगर में निरंजन सिंह का परिवार रहता है। निरंजन सिंह के परिवार के लोगों में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है।

मंगलवार सायं को निरंजन सिंह का भांजा जितेंद्र अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। प्लाट के मामले को सुलझाने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर जितेंद्र ने जान से मारने की नीयत से मामला पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर फरार हो गया। घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी गई। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला परिवारिक संपत्ति के बंटवारे का है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें