नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिल्ली में दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये नशीले पदार्थों के लिए धार्मिक पुस्तकों का सहारा लेते थे।
नेपाल से लाए जाने वाले नशीले पदार्थों को धार्मिक पुस्तकों में रखकर दूसरे देशों में सप्लाई किया जाता था। पिछले छह महीने से जारी इस तस्करी के खुलासे को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
पुलिस ने इनके पास से 70 धार्मिक पुस्तकें बरामद की हैं। बता दें कि तस्करी के लिए ड्रग तस्कर हमेशा ही नए-नए प्रयोग करते रहते हैं।