नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आर्मी के ट्रक ने नेवी अफसर की बेटी को रविवार सुबह रौंद दिया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। नेवी अफसर क्लीनिक में बेटी का इलाज कराकर घर लौट रहे थे।
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आर्मी के ट्रक को चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घनश्याम यादव दिल्ली में चाणक्य बाग, चाणक्यपुरी में रहता है और नेवी में अफसर है।
वह रविवार सुबह करीब दस बजे बेटी आरती यादव (24) को आर्म्ड फोर्सेज क्लीनिक ले गए थे। बताया जा रहा है बेटी को बुखार आ रहा था।
अस्पताल से इलाज करा कर घर लौट रहे थे नेवी अफसर
पुलिस
- फोटो : file photo
क्लीनिक में इलाज कराकर जब वह स्कूटी से घर लौट रहे थे तो तीन मूर्ति सर्किल के पास आर्मी के ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह व उनकी बेटी आरती नीचे गिर पड़ी।
वह ऑटो से बेटी को तुरंत क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर आर्मी ट्रक के चालक मूलरूप से मंहूखावाम भितारी, जिला गाजीपुर, यूपी निवासी कैलाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि बाद में कैलाश कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। आर्मी ट्रक को जब्त कर लिया गया है।