फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को कुत्ते ने काटा, दादी के विरोध पर मालकीन ने दी गालियां

Tue, 04 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गीता कॉलोनी इलाके में एक खूंखार पालतू कुत्ते ने पार्क में खेल रहे छह साल के मासूम को बुरी तरह काट लिया। बच्चा रोता हुआ अपने घर पहुंचा। 
विज्ञापन


बच्चे की दादी सोसाइटी में ही रहने वाली कुत्ते की मालकिन के पास पहुंची और विरोध जताया। इस पर मालकिन भड़क गई और मासूम की दादी को गालियां देते हुए धमकाया। 

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गीता घई (55) परिवार के साथ मयूर ध्वज अपार्टमेंट, गीता कॉलोनी में रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मालकिन ने धमकी देते हुए दी गालियां

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
रविवार शाम करीब 5.30 बजे इनका पोता ऋषि घर के नीचे ही पार्क में खेल रहा था। इस बीच उसको पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने टांग में बुरी तरह काट लिया। ऋषि रोता हुआ अपने घर पहुंचा। 

गीता विरोध जताने के लिए अपनी बिल्डिंग में रहने वाली मालकिन मुदिता के पास पहुंचीं। कुत्ता खुला छोड़ने का विरोध जताने पर मुदिता भड़क गई और गीता को गाली देने लगी। 

इसके बाद गीता ने पीसीआर कॉल कर दी। ऋषि को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने कुत्ते की मालकिन मुदिता के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें