फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के बाद घायल पत्नी की भी मौत

Wed, 08 Oct 2014 06:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सागरपुर में सोमवार को ससुराल पहुंचकर सास, पत्नी और दो सालों पर हमला करने के आरोपी की पत्नी पूनम (32) की भी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हमले में पूनम की मां कौशल्या (58) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उसके दो भाई जख्मी हो गए थे। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल का क हना है कि जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। चूंकि पूनम के दोनों भाई अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी भूपेंद्र के दोनों बच्चों से भी पूछताछ की गई है।

पुलिस ने उनसे यह जानने की कोशिश की है कि उनके माता-पिता के बीच किस बात को लेकर विवाद था। आरोपी के कुछ दोस्तों और परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र ने एक दिन पूर्व दोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि भूपेंद्र अपने ससुराल मे प्रॉपर्टी में हिस्सा लेना चाह रहा था और इस बात को लेकर ससुरालवालों से मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें