राजधानी के पुल प्रहलादपुर इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिससे कोई भी यही पूछने को मजबूर हो जाएगा कि क्या एक मां ऐसा भी कर सकती है।
दरअसल सीसीटीवी में कैद इस घटना में एक मां अपने ढाई साल के मासूम को बिस्तर से उठा कर सीढियों से फेंकती नजर आ रही है। यह घटना इतनी चौंकाने वाली है कि अगर सीसीटीवी ना होता तो शायद ही कोई इस बात पर यकीन करता।
इस मामले में महिला के ससुरालवालों और पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी तो यह भी है कि महिला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।