फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली

Sat, 10 May 2014 01:23 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीकनपुर गांव में शुक्रवार तड़के मां की डाट से क्षुब्ध छात्रा ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


भीकनपुर गांव निवासी छात्रा ने हाल में 12वीं पास किया था। बताया जाता है कि मां से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। डाट से क्षुब्ध होकर छात्रा ने कमरे में जाकर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

छात्रा की चीख सुनकर परिजन कमरे की ओर भागे। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे गाजियाबाद के अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें