फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर के केबिन में महिला टेलर से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के उद्योग विहार स्थित एक निजी गारमेंट्स कंपनी में कार्यरत महिला टेलर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार मैनेजर और चार लोगों ने मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिनमें एक महिला गार्ड भी शामिल है। पुलिस जांच में जुट गई है जिसमें जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

केबिन बुलाया और चार लोगों के साथ...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्योग विहार फेज चार प्लाट नंबर 258 गारमेंट कंपनी में महिला टेलर मास्टर के पद पर कार्यरत है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कंपनी में कई दिनों से उसे परेशान किया जा रहा था।

31 जुलाई को कंपनी मैनेजर सुनील कुमार ने उसे केबिन में बुलाया जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने आरोप लगाया कि मैनेजर के साथ कर्मचारी अमित कुमार, राज कपूर और महिला गार्ड हिमांशु भी शामिल थी।
विज्ञापन

कब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन से शिकायत की गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में शनिवार रात को उद्योग विहार थाने की पुलिस को शिकायत देने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

जिसमें चारों को आरोपी बनाते हुए पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 342, 354, 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है जिसमें जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें