फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भाग निकली विवाहिता, पति देवर और पड़ोसी के साथ कमरे में घुस गया

Fri, 24 Jun 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
महिला थाने में महिला ने पति, देवर और पड़ोसी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जान से मारना चाहता था। मुश्किल से उसने जान बचाई और ससुराल से भाग निकली।
विज्ञापन


पुलिस  मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से मुरादनगर गाजियाबाद निवासी रीना (परिवर्तित नाम) की शादी 27 अप्रैल 2001 को सेक्टर-93 स्थित एक गांव में हुई थी।

रीना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मारते पीटते और दहेज की मांग करते थे। 12 जून की रात करीब 9.30 बजे रीना घर पर थी। शराब के नशे में पति, देवर और पड़ोसी को लेकर आया और कमरे में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से देवर की पत्नी ने बंद कर दिया दरवाजा

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
कमरे का दरवाजा बाहर से देवर की पत्नी ने बंद कर दिया। तीनों ने मिलकर उससे गैंगरेप किया। विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने का प्रयास किया। काफी शोर मचाने पर देवर की पत्नी ने दरवाजा खोल दिया।

मौका देखकर किसी तरह रीना वहां से जान बचा कर भाग निकली। उसने मामले की शिकायत फेस-2 थाने में की। उसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जहां महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर पर उसके पति, देवर,  पड़ोसी, देवर की पत्नी व देवर के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता  के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें