डीएलएफ फेस-2 थाना क्षेत्र में राहुल गांधी नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राहुल अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति ने खुद की पहचान छिपाने के लिए राहुल गांधी के नाम से पासपोर्ट बनवा लिया, जबकि पहले से ही उसके पास राहुल अरोड़ा के नाम से पासपोर्ट था।
एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पिनैकल डीएलएफ फेस-5 निवासी शीतल ने शिकायत में बताया है कि साउथ एक्स निवासी राहुल अरोड़ा ने वर्ष 2016 में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया है।
उन्होंने शिकायत में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि राहुल पर दिल्ली में मामला दर्ज है। जिसकी जांच भी चल रही है। इस मामले से बचने के लिए वह देश छोड़कर भागना चाहता है।