आरोप है कि सोमवार को आरोपी छात्र ने छात्रा को बीच रास्ते में रोक लिया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसका जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसकी सूचना छात्रा ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।